बुधवार, 10 जून 2020

उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर यात्रा भाग - 4

उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर यात्रा शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर यात्रा भाग - 4

यात्रा का दिनाँक 13/08/2018


आज यात्रा का आखिरी दिन था और कल की यात्रा से सीख लेते हुए हम लोगों ने समय का विशेष ध्यान रखा और रात मे ही प्लान तैयार कर लिया था कि आज उज्जैन में स्थित सारे मंदिर एवं प्रमुख स्थानों की यात्रा सुनियोजित तरीके से किया जायेगा, सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत्त हो कर सबसे पहले नीचे  उतरकर चाय पिया गया और वहीं पर एक टाटा मैजिक वाले से पूरा उज्जैन घूमने के लिए 6 सौ रूपये में तय कर लिया गया जिसमे वह सभी छोटे बड़े मंदिरो का दर्शन कराएगा। 

गढ़कालिका मंदिर   

सबसे पहले गढ़ कालिका मंदिर में दर्शन के लिए गए, यह उज्जैन का एक लोकप्रिय एवं प्रमुख मंदिर है, यहाँ देवी की पूजा की जाती है जो महा  कवि कालीदास जी की  ईस्ट देवी मानी जाती है

“दूर कहीं उजाला”

  कहानी: “दूर कहीं उजाला” (एक दीर्घ, मर्मस्पर्शी और मानवीय कथा) पहाड़ों की तलहटी में बसा था बरगड़िया गाँव —टूटी-फूटी गलियों वाला, मिट्टी...