यात्रा एक ऐसा शब्द है जिसका नाम आते ही एक जगह से दूसरी जगह जाने का एहसास होता है, परन्तु यदि गहराई से सोचा जाए तो हर प्राणी अपनी यात्रा पर है, या यूँ कहा जाए की यात्रा एक प्राणी के जीवन का शाश्वत सत्य है जो कभी रुकता नहीं निरन्तर चलता रहता है, प्राणी के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा लौकिक जीवन की एक पूर्ण यात्रा मानी जाती है। मेरे इस ब्लॉग में मेरे द्वारा की गयी छोटी - छोटी यात्राओं एवं मेरे द्वारा लिखी गई कहानियाँ के संग्रह का प्रयास है www.youtube.com/@Bharatwithhari
रविवार, 6 अक्टूबर 2019
मेरी पहली यात्रा
मित्रों मैं आज आप लोगों को अपनी पहली यात्रा के बारे मे बताना चाहता हूं यू तो घूमने का शौक मुझे बचपन से है लेकिन अभी तक घूमने का मौका नहीं मिला था बात उन दिनों की है जब मैं अपने गांव में रहता था उस समय मैं कच्छा - 8 में पढता था, मेरे गांव में मेरा एक मित्र था जिसका नाम अनिल उर्फ C. I. D. उसका उप नाम CID कैसे पड़ा उसकी भी एक छोटी सी कहानी है, हुवा यू की उस समय एक तरफ से दूसरे की जानकारी लाना जरुरी होता था तथा यह काम अनिल भाई बहुत बखूबी करते थे इस तरह कब उनका प्रचलित नाम CID हो गया किसी को पता नहीं, पीठ पीछे लोग CID नाम से ही बुलाते थे और मई तो उसके मुँह पर भी CID ही कहता था जिसे ओ बुरा नहीं मानता था,
सोमवार, 29 जुलाई 2019
लखनऊ से नैमिषारायण तक की बाइक से यात्रा
यात्रा का दिनाँक 13 अक्टूबर 2017
दोस्तों आज मैं आप लोगों को लखनऊ से नैमिषारायण तक की बाइक यात्रा कराऊंगा जो कि मैंने अपने एक मित्र बाबूराम वर्मा के साथ की थी, नैमिषारायण का पुराणों में अनेको बार नाम आता है तथा इसे धरती का केंद्र बिंदु भी कहा जाता है, यहाँ चौरासी लाख ऋषि मुनियों ने तपस्या की थी, अतः यहाँ घूमने की इच्छा बहुत दिनों से थी,
मंगलवार, 9 जुलाई 2019
मथुरा , भरतपुर , मेंहदीपुर बालाजी , आगरा दर्शन भाग - 1
बहुत दिनों से कहीं घूमने का कार्यक्रम नहीं बन पाया था इसलिए मैं बैचैन सा रहता था , हम प्राइवेट नौकरी वालों के पास न पैसा होता हैं और न ही समय, लेकिन घुमक्कड़ी का शौक ऐसा है कि कुछ न होते हुए भी सब कुछ हो जाता हैं। जून 2019 की 5 तारीख को ऑफिस में बैठा आगामी छुट्टियों के बारे में सोंच रहा था कि याद आया अगस्त में 15 तारीख के आस पास एक दो छुट्टियां लेकर प्लान बनाया जा सकता हैं, कलेण्डर देखने के बाद मन उछलने लगा क्योंकि 10-11 अगस्त को सेकंड सैटरडे संडे की छुट्टी थी एवं 12 को बकरीद की छुट्टी थी 13-14 दो दिन की छुट्टी लेने के बाद 15 अगस्त की छुट्टी थी कुल मिलाकर दो दिन की छुट्टी लेने पर कुल 6 दिन की छुट्टी मिल रही थीं। अब सवाल ये था कि जाया कहाँ जाय,
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
पहला लाइक - एक अनकहा रिश्ता
पहला लाइक एक अनकहा रिश्ता अध्याय 1 : एक छोटी-सी शुरुआत रिया की उम्र तब सिर्फ बीस वर्ष थी। उम्र का वह पड़ाव, जब इंसान के पास सपने ज्यादा होते...
-
यात्रा का दिनाँक 13 अक्टूबर 2017 दोस्तों आज मैं आप लोगों को लखनऊ से नैमिषारायण तक की बाइक यात्रा कराऊंगा जो कि मैंने अपने एक मित्र ...
-
( एक विवाहित यात्री और उसकी अविवाहित प्रेमिका की त्रासद कहानी) प्रेम... एक ऐसा शब्द जो इंसान के दिल की गहराइयो...
-
💔 “धोखे की उड़ान – अमित और किंजल की अधूरी दास्तान” लखनऊ का रहने वाला अमित मिश्रा , उम्र 29 साल, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो पिछले पाँच सा...